दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री से छह किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद
दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री से छह किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को उसके सामान से कथित रूप से छह किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद होने के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारिक बयान के अनुसार यात्री को ‘ग्रीन चैनल’ पर रोका गया और उसके सामान की एक्स-रे जांच के दौरान संदिग्ध वस्तुएं दिखाई देने पर उसके बैग की गहन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान छह पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ था जिसके ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा होने का संदेह था। पैकिंग सामग्री सहित इसका कुल वजन 6,365 ग्राम पाया गया।
बयान में कहा गया कि यात्री को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धारा के तहत जब्त कर लिया गया।
भाषा शोभना अविनाश
अविनाश

Facebook


