राजस्थान का समग्र विकास हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान का समग्र विकास हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान का समग्र विकास हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री शर्मा
Modified Date: September 29, 2025 / 05:59 pm IST
Published Date: September 29, 2025 5:59 pm IST

जयपुर, 29 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाना उनका मुख्य ध्येय है।

शर्मा यहां सांगानेर इलाके के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांगानेर न केवल जयपुर का, बल्कि पूरे राजस्थान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र है। हम सांगानेर को विकास के पायदान पर आगे खड़ा रखने की प्राथमिकता से काम कर रहे है ताकि विकसित राजस्थान के संकल्प में यह क्षेत्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

इस कार्यक्रम के तहत सांगानेर में बिजली, सड़क, शिक्षा, नगरीय विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों के 529 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। साथ ही, सांगानेर स्टेडियम में करीब 171 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी ‘डबल इंजन’ की सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान देश का अग्रणी प्रदेश बने।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता मानते हुए निरंतर निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में आज सांगानेर में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए सामग्री एवं दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित कीं।

भाषा पृथ्वी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में