दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश की उम्मीद: आईएमडी

Ads

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश की उम्मीद: आईएमडी

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 12:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार से बारिश फिर से शुरू हो सकती है और अगले तीन दिन तक हल्की बारिश जारी रहने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, मॉनसून के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे उत्तर भारत में बुधवार से बारिश-संबंधित गतिविधियां बढ़ सकती हैं। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में जुलाई के महीने में अब तक 232.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

आमतौर पर इस महीने में 183.3 मिलीमीटर बारिश होती है। एक जून से मॉनसून का मौसम शुरू होने से लेकर अब तक 257.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भाषा यश सुरेश

सुरेश