मस्जिद पर तीर चलाने वाले Video पर ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- BJP-RSS की अश्लील और भड़काऊ कार्रवाइयों को…
Owaisi big statement on Madhavi Latha video: मस्जिद पर तीर चलाने वाले वीडियो पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले BJP-RSS की अश्लील और भड़काऊ कार्रवाइयों को....
Owaisi big statement on Madhavi Latha video
Owaisi big statement on Madhavi Latha video: हैदराबाद। रामनवमी यात्रा के दौरान हैदराबाद की भाजपा उम्मीदवार माधवी लता द्वारा कथित तौर पर हैदराबाद की मस्जिद पर तीर चलाने का नाटक करने वाले वीडियो पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद के लोगों ने भाजपा के इरादों को देखा है। वे भाजपा-आरएसएस की अश्लील और भड़काऊ कार्रवाइयों को स्वीकार नहीं करेंगे। क्या भाजपा इसी ‘विकसित भारत’ की बात कर रही है? मुझे विश्वास है कि तेलंगाना के लोग भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे।
#WATCH हैदराबाद: रामनवमी यात्रा के दौरान हैदराबाद की भाजपा उम्मीदवार माधवी लता द्वारा कथित तौर पर हैदराबाद की मस्जिद पर तीर चलाने का नाटक करने वाले वीडियो पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "… हैदराबाद के लोगों ने भाजपा के इरादों को देखा है। वे भाजपा-आरएसएस की अश्लील और… pic.twitter.com/ovvz65Nkco
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2024
Owaisi big statement on Madhavi Latha video: दरअसल, भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लता ने गुरुवार को अपना एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माफी मांगी, जिसमें वह रामनवमी जुलूस के दौरान एक मस्जिद पर प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाते हुए देखी गई थीं। लता ने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि प्रसारित वीडियो अधूरा है और इसका इस्तेमाल नकारात्मकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। किसी की भावनाएं आहत होने पर उन्होंने खेद जताया और कहा कि वह सभी लोगों का सम्मान करती हैं।
BJP candidate from Hyderabad Kompella Madhavi Latha is directing arrows at a Masjid on the occasion of Ram Navami pic.twitter.com/vJHvX2cAnw
— Gabbar (@Gabbar0099) April 18, 2024
IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


