‘स्वामित्व योजना’ ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद करेगा- प्रधानमंत्री मोदी

'स्वामित्व योजना' ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद करेगा- प्रधानमंत्री मोदी

‘स्वामित्व योजना’ ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद करेगा- प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 11, 2020 6:18 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘स्वामित्व योजना’ के तहत संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। एक लाख भू-संपत्ति मालिक अपने मोबाइल फोन पर SMS से प्राप्त होने वाले लिंक से संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। लगभग 132,000 जमींदारों को कार्ड सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं। लाभार्थी उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो सहित कुल 763 गांवों के हैं।

पढ़ें- फ्रांस में दो छोटे विमान टकराए, 5 लोगों की मौत

 

नरेंद्र मोदी सरकार ने इसकी आवश्यक्ता को महसूस करते हुए राष्‍ट्रीय पंचायती दिवस यानी 24 अप्रैल, 2020 को स्वामित्व योजना को लॉन्‍च की थी। इसके तहत ड्रोन्‍स के जरिए प्रॉपर्टी का सर्वे किया जा रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों मे मौजूद घरों के मालिकों के मालिकाना हक का एक रिकॉर्ड बनेगा। वह इसका इस्‍तेमाल बैंकों से कर्ज लेने के अलावा अन्‍य कामों में भी कर सकते हैं।

पढ़ें- ट्रम्प ने बाइडेन पर ‘चीन में नौकरियां भेजने’ का लगाया आरोप

अधिकतर ग्रामीणों के पास अपने घरों के मालिकाना हक के कागजात नहीं हैं। खेतिहर जमीन का रिकॉर्ड तो रखा गया, लेकिन घरों पर ध्‍यान नहीं दिया गया। कई राज्‍यों में गांवों के रिहाइशी इलाकों का सर्वे और मैपिंग संपत्ति के सत्‍यापन के लिहाज से नहीं हुआ। नतीजा ये हुआ कि कई घरों के संपत्ति के कागजात मौजूद नहीं हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए ‘स्‍वामित्‍व’ योजना लाई गई।

पढ़ें- ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख के पार, शीर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड पाने वाले लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं। लोगों से पीएम मोदी सर्वे के दौरान के अनुभव के बारे में पूछ रहे हैं। लोगों ने संपत्ति कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की। साथ ही केंद्र सरकार को धन्यवाद भी कहा। एक लाभार्थी ने कहा कि अब इसे दिखाकर हम बैंक से कर्ज भी ले सकते हैं।

 


लेखक के बारे में