पाकिस्तान में बढ़ गई गधों की तादाद, सोशल मीडिया में उड़ रहा मजाक
पाकिस्तान में बढ़ गई गधों की तादाद, सोशल मीडिया में उड़ रहा मजाक
पाकिस्तान में आर्थिक सर्वेक्षण से पता चला कि वहां गधों की संख्या में वृद्धि हुई है। ये हम मजाकिया तौर पर नहीं बल्कि पाकिस्तान में पेश एक रिपोर्ट के आधार पर कह रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार 2016 में पाकिस्तावन में 51 लाख गधे थे, जबकि 2017 में बढ़कर 52 लाख हो गए। 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान में 53 लाख गधे हैं। मसलन पाकिस्तान में गधों की संख्या में वृद्धि लगातार जारी है। पाकिस्तान का ये आर्थिक सर्वेक्षण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को गधों का देश बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों ने मांगा संविलियन का पृथक मॉडल, मप्र-राजस्थान के नियम राज्य के लिए फिट नहीं

ये भी पढ़ें- आसाराम के बचाव में अयोध्या राम मंदिर न्यास के प्रमुख,कहा-कैदियों को सुधारने जेल जाते हैं संत
वैसे आपको बता दें कि पाकिस्तान में 80 लाख से ज्यादा परिवार पशुपालन में लगे हैं और इनकी आय का 35 फीसदी हिस्सा पशुपालन से आता है. पाकिस्तान सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि गधे ग्रामीण इलाकों में एक अच्छी आय अर्जित करने का जरिया हैं।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के सात ऐतिहासिक धरोहरों को ठेके में देने की तैयारी
जब ये आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जा रहा था उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि पाकिस्तान ने 2017 में देश में ‘गधा विकास कार्यक्रम’ में अरबों रुपये का निवेश किया है। आगे कहा गया कि गधों के निर्यात से मिलने वाली आय का देश के सकल घरेलू उत्पाद में अहम योगदान है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


