BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

India-Pak Tension: पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर दागा ड्रोन, अलर्ट मोड पर भारतीय सेना, कई जगहों को किया गया ब्लैक आउट

पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर दागा रॉकेट, अलर्ट मोड पर भारतीय सेना, Pakistan fired rocket at Jammu airport, Indian army on alert mode

India-Pak Tension: पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर दागा ड्रोन, अलर्ट मोड पर भारतीय सेना, कई जगहों को किया गया ब्लैक आउट
Deepak Sahu
Published: 08 May 2025 | 9:01 pmModified: 08 May 2025 | 9:48 pm

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर ड्रोन से हमला किया है। इधर सांबा में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की जा रही है। यहां सायरन बज रहे हैं। जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की S-400 ने कई ड्रोनों को मार गिराया है।

Read More : Operation Sindoor 2 LIVE Update: जम्मू में टोटल ब्लैकआउट, भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, देखें लाइव अपडेट 

इसे देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट किया गया है। भारतीय सेना ने उधमपुर, जम्मू, अखनूर, पठानकोट और कठुआ पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इसके साथ ही अमृतसर में भी ब्लैक आउट कर दिया और नागरिकों को घरों में रहने की हिदायत दी है। भारत की मजबूत एयर सिस्टम के कारण जम्मू को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Read More : MP News : पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने करोड़ों मुस्लिम कल पढ़ेंगे नमाज, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने जारी की अपील 

पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन अटैक किया 

पंजाब के पठानकोट में गुरुवार रात 8 बजे एयरबेस पर हमला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इधर, पठानकोट एयरबेस पर अटैक की खबर आते ही हिमाचल के धर्मशाला में IPL मैच के दौरान स्टेडियम के इमरजेंसी गेट खोल दिए गए हैं। मैच रोक दिया गया। बाहर खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ctfKGENVypM

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Pakistan fired rocket at Jammu airport, Indian army on alert mode

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm