पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, 2 नागरिकों की मौत, 7 घायल
पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, 2 नागरिकों की मौत, 7 घायल
जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीज़फ़ायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी की गई। शुक्रवार सुबह से पाकिस्तानी रेंजर्स जम्मू संभाग के आर आस पुरा और सांबा सेक्टर में गोलाबारी कर रहे हैं, जिसकी चपेट में आने से कम से कम दो स्थानीय निवासियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी गोलाबारी में कम से कम सात लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।
Jammu & Kashmir: Two civilians killed, four injured in ceasefire violation by Pakistan in R S Pura sector; #Visuals from hospital pic.twitter.com/Z343u5v1Gb
— ANI (@ANI) January 19, 2018
घायलों में सांबा के रामगढ़ सेक्टर के दो नागरिक भी शामिल हैं।
Samba: Two civilian injured in ceasefire violation by Pakistan in Ramgarh sector #JammuAndKashmir pic.twitter.com/DyrK64yYSl
— ANI (@ANI) January 19, 2018
पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा सुरक्षा बल BSF की चौकियों को भी निशाना बनाया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार बम और हल्के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया जा रहा है। बुधवार रात को भी पाकिस्तान की ओर से जम्मू ज़िले के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया गया था। इस गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की गई थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान 78 बटालियन के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार शहीद हो गए थे।
Dharmapuri(Tamil Nadu): Family of BSF jawan A Suresh(who lost his life in ceasefire violation in RS Pura) in mourning pic.twitter.com/jun8n5e73g
— ANI (@ANI) January 19, 2018
पाकिस्तान की इस गोलाबारी के पीछे दो हफ्ते पहले बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 10 पाक रेंजर्स की हताशा बताई जा रही है। इसके अलावा पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को कवर फायर देने की साज़िश से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हाल के दिनों में बीएसएफ और भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम करते हुए घुसपैठियों को मार गिराया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


