पाकिस्तान से है नवजोत सिंह सिद्धू का संबंध, सीएम बने तो करूंगा विरोध, इस्तीफे के बाद कैप्टन ने निकाली भड़ास
पाकिस्तान से है नवजोत सिंह सिद्धू का संबंध, सीएम बने तो करूंगा विरोध! Pakistan PM and Army chief Gen Qamar Javed Bajwa is Friend of Navjot Singh Sidhu: Amarinder Singh
चंडीगढ़: पंजाब के सियासी गलियारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से बवाल मचा हुआ है। अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अमरिंदर सिंह ने कहा है कि ये कांग्रेस पार्टी का फैसला है अगर वे उसे(नवजोत सिंह सिद्धू) पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। मैं जानता हूं पाकिस्तान के साथ कैसे इसका(नवजोत सिंह सिद्धू) संबंध है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इसका दोस्त है, जनरल बाजवा के साथ इसकी दोस्ती है।
सिद्धू तो बाजवे का साथ है, इमरान खान के साथ है। रोज़ हमारे कश्मीर में जवान मारे जा रहे हैं। आपको लगता है मैं सिद्धू(नवजोत सिंह सिद्धू) के नाम को स्वीकार करूंगा। इससे पहले राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कांग्रेस छोड़ने के कयासों को खारिज कर दिया था।
Read More: तृतीय लिंग समुदाय के लिए पॉलिसी बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य : सीएम भूपेश बघेल
https://twitter.com/ANI/status/1439219430584508417

Facebook


