पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने गर्भवती होने की घोषणा की

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने गर्भवती होने की घोषणा की

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने गर्भवती होने की घोषणा की
Modified Date: September 13, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: September 13, 2026 3:10 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) जानी-मानी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी साझा की है।

माहिरा ने रविवार को अपने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। पोस्ट में वह अपना ‘बेबी बंप’ दिखाती नजर आईं। उन्होंने ‘कैप्शन’ में लिखा, ‘‘हम योजनाएं बनाते हैं… और फिर ईश्वर की अपनी योजना होती है।’’

माहिरा ने अक्टूबर 2023 में सलीम करीम से विवाह किया था। इससे पहले उनकी शादी अली अस्करी से हुई थी और उनका एक बेटा अजलान अस्करी है। अली और माहिरा का बाद में तलाक हो गया था।

माहिरा ने फिल्म ‘बोल’ से अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन ‘हमसफर’ सीरीज में निभाई उनकी भूमिका ने उन्हें व्यापक स्तर पर पहचान दिलाई।

माहिरा ने 2017 में फिल्म ‘रईस’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। वह हिंदी की कुछ अन्य फिल्मों में भी काम करने वाली थीं, लेकिन 2016 के उरी हमले के बाद हिंदी फिल्म उद्योग में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण वह इनमें काम नहीं कर पाईं।

पहलगाम में 2025 में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार राजनीतिक तनाव बढ़ने पर भारत में पाकिस्तान के कलाकारों के सोशल मीडिया खातों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में