पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के तीन सेक्टरों में की गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के तीन सेक्टरों में की गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के तीन सेक्टरों में की गोलाबारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 23, 2020 5:30 am IST

जम्मू, 23 सितम्बर (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और केरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान इस महीने 37 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है।

राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पिछले सप्ताह पाकिस्ताानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए थे।

भाषा

निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में