राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारत ने दिया जवाब

राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारत ने दिया जवाब

राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारत ने दिया जवाब
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 12, 2020 6:53 am IST

जम्मू, 12 नवंबर (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना ने भी प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

Read More News: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना से निधन, पत्नी ने भी कोविड से तोड़ा था दम

यह लगातार तीसरा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित इलाकों और चौकियों पर मोर्टार दागकर और भारी गोलीबारी करके उनको निशाना बनाया है, जिसके कारण उन इलाकों में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

Read More News: कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण नहीं बनी महागठबंधन की सरकार, आत्मचिंतन की जरूरत : तारिक अनवर

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने रात भर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अग्रिम इलाकों और सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गोलीबारी की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘सुबह लगभग नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और क़स्बा सेक्टरों और राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी और गोलाबारी करके अकारण संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन शुरू किया।’ पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने में अब तक 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Read More News: कोरोना के बाद जिले में स्क्रब टाइफस का खौफ, चूहों से फैलने वाली बीमारी से 2 की मौत, 2 का इलाज जारी


लेखक के बारे में