दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिया गया
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिया गया
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने पुरानी दिल्ली से एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था और दिल्ली में एक रेस्तरां में काम कर रहा था। उसे 15 अगस्त को हिरासत में लिया गया था।
सूत्र ने कहा, ‘व्यक्ति की मां मूल रूप से दिल्ली की थीं, लेकिन उन्होंने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और बाद में पाकिस्तानी नागरिकता ले ली थी।’
उन्होंने बताया कि आरोपी की पृष्ठभूमि और गतिविधियों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की।
सूत्रों के मुताबिक, अब तक की पूछताछ में कोई आतंकी कोण सामने नहीं आया है।
सूत्र ने बताया कि पूछताछ के बाद व्यक्ति को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया, जहां उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एजेंसियां उसके भारत में प्रवेश से संबंधित विवरण की भी जांच कर रही हैं।
भाषा नोमान
नोमान वैभव
वैभव

Facebook


