India Pakistan War: भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित स्थानों पर हमले की पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम: सैन्य अधिकारी
भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित स्थानों पर हमले की पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम: सैन्य अधिकारी
India Pakistan War: नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार रात भारत की पश्चिमी सीमा पर विभिन्न स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया और उनके प्रयासों को विफल कर दिया गया।
भाषा
देवेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


