बिहार: RJD नेता पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या

बिहार: RJD नेता पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या

बिहार: RJD नेता पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 16, 2017 7:23 am IST

 

बिहार में मंगलवार सुबह RJD नेता पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पप्पू यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे उसी अज्ञात हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम घर से महज कुछ ही दूरी पर स्टेशन रोड के पास दिया गया.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, पास जाकर देखा तो राजद नेता की मौत हो चुकी थी। हत्या की खबर सुनते ही घरवाले बदहवास घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को फोन किया। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है और हत्या की वजह तलाश रही है।

राजद नेता के घर मातमी सन्नाटा पसरा है और काफी संख्या में लोग उनके घर के बाहर मौजूद हैं। नेता की हत्या के विरोध में आज फतुहा इलाके की सभी दुकानों को बंद रखने का एलान किया गया है। 


लेखक के बारे में