ईरान के जहाज पर फंसे केरल निवासी के माता-पिता ने सरकार से मदद की अपील की

ईरान के जहाज पर फंसे केरल निवासी के माता-पिता ने सरकार से मदद की अपील की

ईरान के जहाज पर फंसे केरल निवासी के माता-पिता ने सरकार से मदद की अपील की
Modified Date: April 16, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: April 16, 2026 11:38 am IST

अलप्पुझा (केरल), 16 अप्रैल (भाषा) केरल के अलप्पुझा जिले में हरिप्पाड़ के रहने वाले जेरिन जॉर्ज के माता-पिता ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के एक जहाज पर फंसे उनके बेटे को घर वापस लाने में मदद करने की अपील की।

ईरान के जहाज में काम करने वाले जॉर्ज आठ महीने पहले घर से निकले थे और उनके तीन मार्च तक घर लौटने की उम्मीद थी।

जॉर्ज की मां ने रोते हुए एक टीवी चैनल को बताया, “लेकिन फरवरी में युद्ध शुरू हो गया और जहाज ईरान लौट गया। तब से वह (जेरिन जॉर्ज) जहाज पर ही है और घर नहीं लौट पाया है। मैं बस चाहती हूं कि मेरा बेटा मेरे पास वापस आ जाए।”

उन्होंने बताया कि जहाज में खाने-पीने की चीजों की कमी के कारण जॉर्ज किसी तरह अपना गुजारा कर रहा है और उनसे फोन पर कुछ बार ही बात हो पाई है।

मां ने कहा, “वीडियो कॉल संभव न होने के कारण हम उसे देख भी नहीं पाए हैं।”

जॉर्ज के पिता ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी नेता रमेश चेन्निथला को लिखित में अनुरोध दिया है कि वे उनके बेटे को वापस लाने में उनकी मदद करें।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि वह (जॉर्ज) हमारे पास लौट आए।”

भाषा जितेंद्र गोला

गोला


लेखक के बारे में