नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संसद देश के बच्चों की हैं, किसी की जागीर नहीं है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार बड़े-बड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है और बच्चों को पिटवा रही है।
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये देश के बच्चे हैं, देश के भविष्य हैं। यह संसद उनकी है, किसी की जागीर नहीं हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कई समस्याएं, बड़े-बड़े मुद्दे हैं, उन पर चर्चा के लिए (सरकार) राजी नहीं है। बच्चों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं। किस लिए? ये बच्चे हैं हमारे।’’
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।
परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में यातायात ठप हो गया।
संगठन के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
भाषा हक हक वैभव
वैभव