Vijeta Dahiya Burger Video: ‘मैंने बर्गर क्यों खाया?’ वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल

Ads

Vijeta Dahiya Burger Video: 'मैंने बर्गर क्यों खाया?' वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 04:02 PM IST

Vijeta Dahiya Burger Video: 'मैंने बर्गर क्यों खाया?' वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाते कथित वीडियो को लेकर विजेता दहिया विवादों में
  • वीडियो वायरल होने के बाद दहिया ने कहा- "भूख लगी थी, इसलिए बर्गर खाया
  • दहिया का बयान- "क्या तुमने मुझे नौकरी पर रखा है?" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

नई दिल्ली। Vijeta Dahiya Burger Video: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से की गई अपील पर जब जहां हजारों युवा सड़कों पर उतर आए और पुलिस की लाठियां खाते हुए भी आगे बढ़ते रहे। लेकिन इस बड़े प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मुख्य नेता ही मौके पर नहीं दिखे, वे नदारद रहें। अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर ही रुके रहे। पार्टी के कई बड़े चेहरे भी कहीं दिखाई नहीं दिए। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा प्रवक्ता विजेता दहिया को लेकर हो रही है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि जब युवा सड़कों पर पुलिस के थप्पड़ और लाठियां सह रहे थे, तब दहिया आराम से एक रेस्टोरेंट में बर्गर खा रहे थे। अब इस वायरल हो रहें वीडियो पर प्रवक्ता विजेता दहिया का जवाब सामने आया है।

विजते दहिया का जवाब वायरल

Vijeta Dahiya Burger Video विजते दहिया ने अपने एक वीडियो बनाकर भी बर्गर खाने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें भूख लगी थी और कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा था। उन्होंने बर्गर खाते हुए वीडियो बनाकर कहा, ‘मैंने बर्गर क्यों खाया, यह आज का बड़ा मुद्दा है। कोई इंसान बर्गर क्यों खाता है, क्योंकि उसे भूख लगी हो और उसे बर्गर खाने का मन हो। मुझे (Vijeta Dahiya Statement) भूख भी लगी थी। मैं दो रात से सोया नहीं हूं। जो लोग प्रदर्शन में थे उन्हें सब दिख रहा है। घर में लोग बैठे बकवास कर रहे हैं। कोई इंसान केवल खाना पीना करता है, सामाजिक काम से मतलब नहीं, उसके बर्गर खाने पर दिक्कत नहीं, लेकिन कोई इंसान बर्गर खाते हुए भी देश के मुद्दे पर बात करे तो दिक्कत है। प्रदर्शनकारी बर्गर खा ले, किसान पिज्जा खा ले तो दिक्कत। ना खाए मर जाए, डांस कर दिया तो दिक्कत है। कलर शर्ट पहनी थी क्योंकि उससे एनर्जी आती है। तुम्हें पता है कि मैं मार्च में था या नहीं। मार्च के बाद मैं घर गया। और सुनो एक बात, मुझे इतना जवाबदेह बनाते हो, यह कोई नौकरी है क्या, तुमने मुझे अपॉइंट किया है? डेढ़ महीना हो गया मुझे इसमें लगे हुए मैं एक पैसे का काम नहीं कर पाया। जिन लोगों में फीलिंग है ना वह जानते हैं। ऐसे लोग जो मुझे मिलते हैं, छोले-भटूरे खिलाना चाहते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें

विजेता दहिया का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से रेस्टोरेंट में बर्गर खाते हुए दिखाया गया।

विजेता दहिया ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि उन्हें भूख लगी थी, इसलिए उन्होंने बर्गर खाया और इसे बेवजह विवाद बनाया जा रहा है।

क्या विजेता दहिया प्रदर्शन में शामिल थे?

दहिया ने अपने बयान में कहा कि वे आंदोलन का हिस्सा थे और लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

सोशल मीडिया पर विवाद क्यों हुआ?

कुछ लोगों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के दौरान नेता मौके पर मौजूद नहीं थे और इसी बीच बर्गर खाते वीडियो ने विवाद को बढ़ा दिया।

क्या वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हुई है?

वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है, लेकिन उसके सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है।