Assam Floods News/Image Credit: X Handle
Assam Flood News: दिसपुर: असम के कई जिलों में लगातार हुई बारिश के कारण बाढ़ आ चुकी है और कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। प्रदेश के 3.62 लाख से अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित है। भारी बारिश के बाद निर्मित हुई इस स्थिति से निपटने के लिए सेना, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
असम राज्य आपदा कंट्रोल अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ से सबसे ज्यादा शिवसागर जिला प्रभावित है और यहां करीब 1.58 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। (Assam Flood News) जिले में दिखौ नदी का वॉटर लेवल ‘एक्सट्रीम फ्लड लेवल’ से ऊपर बह रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की है।
Assam Flood News: अधिकारियों के अनुसार, बिस्वनाथ, कछार, चराइदेव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कार्बी आंगलोंग, नगांव, शिवसागर, तिनसुकिया और उदालगुड़ी जिलों में कुल 3.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बचाव के लिए 11 जिलों में 101 राहत शिविर केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,606 बेघर लोग शरण लिए हुए हैं। इस साल बाढ़ से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चराइदेव और कार्बी आंगलोंग जिलों में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आई बढ़ का असर रेलवे पर भी पड़ा है। (Assam Flood News) एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने शिवसागर जिले के सिमालुगुड़ी कस्बे के आसपास जलभराव के कारण सिमालुगुड़ी-नामटियाली और सिमालुगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।
Assam Flood News: NFR ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें शुक्रवार तक चलेंगी. इसके अलावा, मरियानी और गुवाहाटी के बीच कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलर संचालन भी जारी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बचाव कार्यों की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्रियों को प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सांसदों और विधायकों को भी मौके पर रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-