नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरु होगा। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि यह सत्र 18 जुलाई से 10 अगस्त तल चलेगा, इस दौरान सदन की 18 बैठकें होंगी। सोमवार को संसद भवन में हुई संसदीय मामलों के केबिनेट कमेटी की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा रामविलास पासवान और प्रकाश जावड़ेकर मौजूद रहे।
मानसून सत्र के 18 दिनों की कार्यावधि के दौरान सरकार जिन महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवाना चाहेगी उनमें ओबीसी के लिए राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्ज का बिल, तीन तलाक बिल और ट्रांसजेंडर बिल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : मानसून की पहली बारिश ने मुंबई को किया बेहाल, गुजरात में भी मूसलाधार
बता दें कि विपक्षी हंगामे के कारण बजट सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो पाए थे। तब विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों, आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा समेत अन्य कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा किया था।
पिछले सत्र में विपक्ष रवैये को देखते हुए माना जा रहा है कि मानसूत्र सत्र में भी विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को आक्रामक तरीके से घेरेगा। बजट सत्र के दौरान ही विपक्ष के कुछ दल अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में थे लेकिन हंगामे को देखते हुए उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली थी।
वेब डेस्क, IBC24