दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की उड़ानों में अत्यधिक देरी के कारण यात्री परेशान

दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की उड़ानों में अत्यधिक देरी के कारण यात्री परेशान

दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की उड़ानों में अत्यधिक देरी के कारण यात्री परेशान
Modified Date: September 19, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: September 19, 2026 9:03 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को स्पाइसजेट की तीन उड़ानों में अत्यधिक देरी के कारण कई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने ‘एक्स’ पर हवाई अड्डे के एक बोर्डिंग गेट पर खड़े यात्रियों का एक वीडियो क्लिप साझा किया।

डीआईएएल ने कहा कि स्पाइसजेट की कुछ उड़ानों के परिचालन में आई बाधा के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उसे खेद है।

डीआईएएल ने सुबह ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली हवाई अड्डे की टीम प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और स्थिति को सामान्य बनाने में मदद के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के सिलसिले में विमानन कंपनी और संबंधित हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बना रही हैं।’

एक बयान में, स्पाइसजेट ने कहा कि दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान एसजी121 व एसजी127 और दिल्ली से जम्मू जाने वाली एसजी2160 परिचालन कारणों से विलंबित हुईं।

विमानन कंपनी ने कहा, ‘उड़ान रवाना हो चुकी हैं और अपने गंतव्यों पर उतर चुकी हैं।

कंपनी ने कहा कि वह यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त करती है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में