कन्फर्म ई-टिकट वाले यात्रियों को नहीं लेना होगा कर्फ्यू पास, गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश..देखिए

कन्फर्म ई-टिकट वाले यात्रियों को नहीं लेना होगा कर्फ्यू पास, गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश..देखिए

कन्फर्म ई-टिकट वाले यात्रियों को नहीं लेना होगा कर्फ्यू पास, गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 11, 2020 1:29 pm IST

नईदिल्ली। लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बंद ट्रेनों का परिचालन कल यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है, इस संबंध में गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उन रेल यात्रियों को कर्फ्यू पास बनवाने की कोई जरुरत नहीं होगी जिनके पास कन्फर्म ई-टिकट है। गृह मंत्रालय ने रेल में सफर करने वाले यात्रियों के आवागमन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:किस स्टेशन पर कितनी देर रूकेगी स्पेशल ट्रेन, कितने दिन पहले ले सकेंगे टिकट, य…

गृह मंत्रालय ने बताया कि कल से नई दिल्ली से 15 ट्रेनें चलेंगी, कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें कर्फ्यू पास लेने की कोई जरुरत नहीं होगी। जिसके अनुसार केवल कंफर्म ई-टिकट वाले यात्री ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर पाएंगे। वहां उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिनमें लक्षण नहीं हैं केवल वही यात्री यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें: बुकिंग शरू होने से पहले ठप्प हुई IRCTC की वेबसाइट, रेलवे ने कहा- अस…

गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के तेजी से आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जा सके, इस संबंध में गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने आज राज्य के नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समीक्षा की। अगले कुछ हफ्तों तक प्रतिदिन 100 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

ये भी पढ़ें: 12 मई से आंशिक रेल सेवा शुरू, आज शाम 4 बजे कर सकेंगे से बुकिंग, चेक…

गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को लाने को लेकर सरकार की ओर से की गई व्यवस्था के बारे में बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे करीब 4 हजार भारतीयों को विशेष विमान के जरिए विदेश से स्वदेश लाया गया है। साथ ही प्रवासी श्रमिकों के लिए देश में चलाई गई ट्रेन के जरिए 5 लाख यात्री आपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। इस संबंध में अभी तक 468 ट्रेनें चलाई गई हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com