दिल्ली के एक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी देने वाले मरीज को बचाया गया

दिल्ली के एक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी देने वाले मरीज को बचाया गया

दिल्ली के एक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी देने वाले मरीज को बचाया गया
Modified Date: April 17, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: April 17, 2026 11:35 am IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज शुक्रवार सुबह पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने कूदने की धमकी दी। मरीज को बाद में सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में मरीज कैलाश दीपक अस्पताल की पांचवीं मंजिल की बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ दिख रही है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति ने कूदने की धमकी क्यों दी। अस्पताल अधिकारियों या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह 8:40 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया।”

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने मरीज को नीचे उतारने की कोशिश की। आधे घंटे से अधिक समय बाद मरीज को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में