Pawan Khera Bail News: इस मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘राजनीतिक साज़िश’ कहकर किसे मारा ताना ?
Pawan Khera Bail News: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनीकी भुयान शर्मा से जुड़े एक मामले में अग्रिम जमानत प्रदान कर दी।
pawan khera/ image source: wikipedia
- पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत
- सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत मामला
- असम सीएम की पत्नी से जुड़ा
Pawan Khera Bail News: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनीकी भुयान शर्मा से जुड़े एक मामले में अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। यह मामला पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें उनके खिलाफ मानहानि और जालसाजी जैसी धाराएं शामिल की गई थीं। यह केस गुवाहाटी में दर्ज किया गया था।
Pawan Khera News: पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत
सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी की कि पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोप और उनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला, दोनों ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम प्रतीत होते हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे विवाद में राजनीतिक तनाव की झलक दिखाई देती है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है।
Assam CM wife case:जांच में सहयोग का आदे
अग्रिम जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं होगी। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…

Facebook


