आरक्षण को तर्कसंगत बनाने संबंधी रिपोर्ट जारी करने की मांग को लेकर पीडीपी का प्रदर्शन

Ads

आरक्षण को तर्कसंगत बनाने संबंधी रिपोर्ट जारी करने की मांग को लेकर पीडीपी का प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 03:38 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 03:38 PM IST

श्रीनगर, 19 सितंबर (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल की उप समिति द्वारा आरक्षण को तर्कसंगत बनाने के लिए तैयार रिपोर्ट को जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को रेजिडेंसी रोड तक निकाले जा रहे मार्च को रोके जाने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

सूत्रों ने बताया कि इल्तिजा मुफ्ती के नेतृत्व में पीडीपी कार्यकर्ता विरोध मार्च के लिए पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने पीडीपी कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया, तो इल्तिजा और पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेजिडेंसी रोड की ओर मार्च करने की मंशा से गेट पर चढ़कर उसे फांदकर पार करना चाहा,लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही।

इल्तिजा ने संवाददाताओं को बताया कि उमर अब्दुल्ला सरकार ने मौजूदा आरक्षण नीति की समीक्षा की मांग कर रहे सामान्य वर्ग के प्रदर्शनकारी छात्रों से वादा किया था कि वह ‘‘छह महीने के भीतर आरक्षण की असंतुलित नीति’’ से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘तब से (लगभग) दो साल बीत चुके हैं, और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने छात्रों से जो न्याय का वादा किया था, वह पूरा नहीं हुआ है।’’

मौजूदा आरक्षण नीति के तहत, सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों (पेशेवर पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों सहित) में लगभग 70 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं। अनारक्षित उम्मीदवार (जो जम्मू-कश्मीर की आबादी का 70 प्रतिशत हिस्सा हैं) केवल 30 प्रतिशत सीट पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

भाषा धीरज संतोष

संतोष

ताजा खबर