दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर में पद यात्री की मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर में पद यात्री की मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर में पद यात्री की मौत
Modified Date: May 29, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: May 29, 2026 2:20 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक पद यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे राजौरी गार्डन के मार्बल बाजार के पास रिंग मार्ग पर हुआ, जहां एक कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए उसे दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कार चालक का पता लगाने के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में