योनि में लिंग का प्रवेश बलात्कार को साबित करने के लिए काफी है, Gang Rape के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट का बड़ा बयान

योनि में लिंग का प्रवेश बलात्कार को साबित करने के लिए काफी है, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान! penis into vagina sufficient

योनि में लिंग का प्रवेश बलात्कार को साबित करने के लिए काफी है, Gang Rape के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट का बड़ा बयान

Devar had sex with Bhabhi for one Year

Modified Date: June 28, 2023 / 05:17 pm IST
Published Date: June 28, 2023 4:59 pm IST

नयी दिल्ली: penis into vagina sufficient दिल्ली उच्च न्यायालय ने नाइजीरिया की एक महिला के साथ 2014 में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में दो आरोपियों को 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है और कहा है कि डीएनए विश्लेषण के दौरान महज वीर्य की गैर-मौजूदगी पीड़िता के दावे को नहीं झूठलाती तथा योनि में लिंग का प्रवेश बलात्कार के अपराध को साबित करने के लिए पर्याप्त है।

Read More: ..तो इस वजह से बढ़ रहे है टमाटर के भाव, अब जाकर हुआ खुलासा, जानें कब तक रहेगा 100 रुपये प्रति किलो

penis into vagina sufficient उच्च न्यायालय ने इस बात का संज्ञान लिया कि दोनों आरोपियों में से एक अविवाहित है और दूसरे को अपने बच्चों एवं माता-पिता की देखभाल करनी है और उन दोनों में सुधार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही अदालत ने दोनों दोषियों की 30 साल की जेल की सजा को कम करके 20 साल कर दी। यह फैसला भी न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की अध्यक्षता वाली विभिन्न पीठों द्वारा सोमवार को दिये गये 65 फैसलों में से एक है। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति के एक दिन पहले ये फैसले सुनाए।

Read More: Delhi Metro Video Latest: दिल्ली मेट्रो का अब तक का सबसे तगड़ा वीडियो वायरल, कपल की हरकत देख आंटियों ने खोया आपा, फिर तो…

न्यायमूर्ति गुप्ता न्यायाधीश के तौर पर 14 साल अपनी सेवा देने के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुईं। उन्हें 23 अक्टूबर, 2009 को दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 29 मई, 2014 को उन्हें स्थायी नियुक्ति प्रदान की गयी। उच्च न्यायालय ने दोषी राज कुमार और दिनेश की उस अपील का निपटारा कर दिया, जिसमें उन्होंने निचली अदालत की ओर से दी गयी 30 साल की जेल की सजा को चुनौती दी थी।

Read More: प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, बैठक में लिया गया निर्णय

न्यायमूर्ति गुप्ता और न्यायमूर्ति पूनम ए बंबा की पीठ ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों पर विचार करने के बाद यह स्पष्ट है कि पीड़िता का बयान न केवल पूरी तरह से विश्वसनीय है, बल्कि अन्य तथ्यों एवं परिस्थितियों से भी समर्थित है। इस अदालत को दोषसिद्धि के विवादित फैसले में कोई त्रुटि नजर नहीं आती।’’

Read More: जवान में डबल रोल निभाएंगे शाहरुख खान, इस दिन आएग किंग खान की मच अवेटेड फिल्म का टीजर

यह घटना 18-19 जून, 2014 की मध्यरात्रि को हुई थी, जब नाइजीरियाई महिला जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में एक दोस्त की पार्टी से लौट रही थी। जब वह ऑटो की तलाश कर रही थी, तभी एक कार उसके पास रुकी और दोनों आरोपियों ने उसे वाहन में बिठा लिया। वे उसे एक मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध को अंजाम देने के बाद, उन्होंने उसे मेट्रो पिलर के पास फेंक दिया। दोनों ने उसका कीमती सामान से भरा बैग भी छीन लिया। इसके बाद महिला पुलिस थाने गई और उसने शिकायत दर्ज कराई। महिला द्वारा बताए गए घर के विवरण के आधार पर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More: PM Swamitva Yojana : अगर जमीन विवाद से जूझ रहे है आप भी तो सरकार की ये योजना बन सकती है वरदान, खत्म हो जाएगा हर जमीनी फसाद

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"