लड़के वालों ने धारदार हथियार से लड़की के पिता की काटी नाक, इस बात से हो रही थी बदनामी
CRIME NEWS : राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर ...
crime news in rajsthan
बाड़मेर। CRIME NEWS : राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read more : वहशी बाबा: कथा सुनाने के नाम पर नाबालिग लड़की से किया रेप, वीडियो भी बनाकर खेला गंदा खेल
कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिये उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Read more : ’20 दिन की मोहब्बत’: प्यार में पागल बेटी ने बॉयफ्रेंड के भाई से करवाया मां-बाप का मर्डर

Facebook


