तमिलनाडु की जनता द्रमुक गठबंधन का समर्थन करेगी और स्पष्ट जनादेश देगी: उदयनिधि

तमिलनाडु की जनता द्रमुक गठबंधन का समर्थन करेगी और स्पष्ट जनादेश देगी: उदयनिधि

तमिलनाडु की जनता द्रमुक गठबंधन का समर्थन करेगी और स्पष्ट जनादेश देगी: उदयनिधि
Modified Date: April 2, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: April 2, 2026 9:23 pm IST

(फोटो के साथ)

चेन्नई, दो अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की जनता द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के सुशासन को स्पष्ट समर्थन देगी, जिससे पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर सकेगी।

चेन्नई के चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे उदयनिधि ने दावा किया कि इस बार भी उन्हें भारी अंतर से जीत मिलेगी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

उदयनिधि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने मुझे 2021 के विधानसभा चुनाव में उनकी सेवा करने का पहला मौका दिया। मैंने कोविड महामारी, बारिश और हर परिस्थिति में लोगों के साथ रहकर विकास सुनिश्चित किया और उनकी मांगों को पूरा किया। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट जनादेश देगी।’’

द्रमुक की युवा इकाई के सचिव ने आज सुबह चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और शाम को चुनाव प्रचार में जुट गए।

अपनी जीत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उदयनिधि ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से भारी बहुमत से जीतने की कोशिश करूंगा। चेन्नई द्रमुक का गढ़ है। हमारे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्य सरकार ने वर्षा जल निकासी समेत कई योजनाओं की शुरुआत की है। जनता द्रमुक के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस (एसपीए) का समर्थन करेगी और इस बार भी स्पष्ट जनादेश देगी।’’

भाषा

देवेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में