पश्चिम बंगाल के लोगों ने तृणमूल को खारिज किया : समिक भट्टाचार्य

Ads

पश्चिम बंगाल के लोगों ने तृणमूल को खारिज किया : समिक भट्टाचार्य

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:31 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:31 AM IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के बाद पार्टी की प्रचंड जीत का विश्वास जताया।

विधानसभा की 293 सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।

भट्टाचार्य ने कोलकाता में एक मतगणना केंद्र के बाहर कहा, ‘‘राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को पहले ही खारिज कर दिया है और कुछ घंटों में अधिकतर सीट के नतीजे इसकी पुष्टि कर देंगे कि ममता बनर्जी और लोगों के बीच की लड़ाई में जनता ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है।’’

खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया कि लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मतगणना उसी तरह कराई जाएगी जिस तरह मतदान हुआ था। लोगों ने नयी सरकार लाने के लिए मतदान किया है।’’

नोआपाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि यह चुनाव बदलाव की राह प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि बदलाव होगा और भाजपा चुनाव जीतेगी।’’

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव