Amazon Prime Day Sale 2026: स्मार्टफोन, कपड़े या ग्रॉसरी… क्या इस बार सब कुछ मिलेंगे आधे दाम पर? इस मेगा सेल में छूट देखकर रह जाएंगे दंग!

Ads

Amazon Prime Day Sale 2026: Amazon ने ऐलान किया है कि जुलाई 2026 में Prime Day Sale भारत में फिर से होगी। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, किचन और ग्रॉसरी जैसे कई कैटेगरी पर भारी ऑफर मिलेंगे। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 01:26 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 01:27 PM IST

(Amazon Prime Day Sale 2026/ Image Credit: Amazon)

HIGHLIGHTS
  • Amazon Prime Day Sale 2026 जुलाई में भारत में होगी
  • यह 10वां एडिशन होगा इस बड़े शॉपिंग इवेंट का
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और ग्रॉसरी पर भारी छूट

नई दिल्ली: Amazon Prime Day Sale 2026: Amazon ने ऐलान किया है कि उसकी सालाना Prime Day Sale जुलाई 2026 में भारत में आएगी। यह इस सेल का 10वां एडिशन होगा। जिसे कंपनी एक बड़े शॉपिंग फेस्टिवल के रूप में पेश कर रही है। इस दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, किचन प्रोडक्ट्स, ग्रॉसरी और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है। यह सेल भारत के ऑनलाइन शॉपिंग बाजार के लिए एक अहम इवेंट माना जाता है।

ग्लोबल शेड्यूल और भारत की बारी

Amazon ने बताया है कि Prime Day 2026 का आयोजन अलग-अलग देशों में अलग समय पर होगा। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में यह सेल जून महीने में पहले ही आयोजित कर दी जाएगी। वहीं भारत, जापान, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह जुलाई के अंत में होगी। भारत के लिए अभी सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि सेल जुलाई में ही होगी।

बड़ी छूट और नए प्रोडक्ट लॉन्च की उम्मीद

इस बार की Prime Day Sale में ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट, फ्लैश डील्स और बंडल ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन आइटम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और किराने के सामान जैसी कई कैटेगरी पर खास ऑफर दिए जाएंगे। इसके अलावा कई नए प्रोडक्ट लॉन्च और लिमिटेड टाइम ऑफर्स भी इस सेल में देखने को मिल सकता है।

Prime मेंबर्स के लिए एक्सट्रा फायदा

Amazon Prime मेंबर्स को इस सेल में कई अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। भारत में लाखों प्रोडक्ट्स उसी दिन या अगले दिन डिलीवर किए जाते हैं। कुछ शहरों में 4 घंटे की डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा Prime मेंबर्स को फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स और कैशबैक ऑफर मिलते हैं। अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5% तक कैशबैक भी मिलता है।

भारत में Prime मेंबर्स की बढ़ती संख्या

Amazon के अनुसार 2025 में भारत में Prime मेंबर्स के लिए 55 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट समय पर डिलीवर किए गए जो पिछले साल से 40% ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि Prime मेंबर्स ने अपनी मेंबरशिप की कीमत से ज्यादा की बचत की है। भारत में Prime के तीन प्लान 1,499 रुपये का स्टैंडर्ड प्लान, 799 रुपये का Prime Lite और 399 रुपये का Prime Shopping Edition उपलब्ध है जो अलग-अलग सुविधाएं देते हैं।

ग्राहकों के लिए बड़ा शॉपिंग का मौका

Prime Day Sale 2026 को भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट्स में से एक माना जा रहा है। इस दौरान ग्राहकों को न सिर्फ भारी छूट मिलेगी बल्कि तेज डिलीवरी, कैशबैक और नए प्रोडक्ट्स का एक्सक्लूसिव एक्सेस भी मिलेगा। यह सेल उन लोगों के लिए बेहद खास होगी जो टेक, फैशन और घरेलू जरूरतों की खरीदारी करना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Amazon Prime Day Sale 2026 कब होगी?

यह जुलाई 2026 में भारत में आयोजित की जाएगी।

इस सेल में क्या-क्या ऑफर मिलेंगे?

इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, किचन और ग्रॉसरी पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे।

क्या तारीखों की घोषणा हुई है?

नहीं, अभी भारत के लिए सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

Prime मेंबर्स को क्या फायदे मिलते हैं?

तेज डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स और कैशबैक जैसे कई फायदे मिलते हैं।