असम : बिन्नाकंडी में एआईयूडीएफ प्रमुख अजमल 10253 वोट से आगे

Ads

असम : बिन्नाकंडी में एआईयूडीएफ प्रमुख अजमल 10253 वोट से आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 12:54 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:54 PM IST

गुवाहाटी, चार मई (भाषा) असम के बिन्नाकंडी निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के सातवें चरण के बाद एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल असम जातीय परिषद (एजेपी) के अपने प्रतिद्वंद्वी रिजाउल करीम चौधरी से 10253 वोट से आगे हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग से मिली।

अजमल को 33615 वोट मिले जबकि चौधरी को 23362 वोट प्राप्त हुए।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) अध्यक्ष अजमल 2006 के बाद दूसरी बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने 2006 में दक्षिण सालमारा और जमुनामुख की दो सीट से चुनाव लड़ा और जीता और जमुनामुख की सीट अपने भाई सिराजुद्दीन अजमल के लिए खाली कर दी।

अजमल ने 2009 तक दक्षिण सालमारा का प्रतिनिधित्व किया, जब उन्होंने धुबरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और 2024 तक लगातार तीन कार्यकाल तक इसका प्रतिनिधित्व किया। 2024 में वह कांग्रेस के रकीबुल हुसैन से 10 लाख से अधिक वोट के रिकॉर्ड अंतर से हार गए।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा