Rita Bahuguna Joshi husband death/Photo Credit: IBC24
Rita Bahuguna Joshi husband death: लखनऊ से दुखद खबर सामने आ रही है। भाजपा के पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का आज सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ स्थित SGPGI में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर खुद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi husband death) ने अपने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।
उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। बता दें पीसी जोशी पेशे (Rita Bahuguna Joshi husband death) से मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने तकनीकी और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1976 में उनका विवाह रीता बहुगुणा जोशी से हुआ था। वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।
इस दुखद खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा कि –
पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी के पति का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी के पति का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 4, 2026