जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के झूठे वादों को अच्छी तरह समझती है: भाजपा नेता अश्विनी शर्मा

Ads

जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के झूठे वादों को अच्छी तरह समझती है: भाजपा नेता अश्विनी शर्मा

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 11:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

जालंधर, 26 दिसंबर (भाषा) भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रविवार को कहा कि जनता प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे ”झूठे वादों” को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

जालंधर में पार्टी के चुनावी कार्यालय की शुरुआत करते हुए शर्मा ने दावा किया कि भाजपा ही स्थिर और मादक पदार्थ मुक्त सरकार दे सकती है।

भाजपा नेता ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में कोई भी कल्याणकारी कार्य नहीं किया, जिसका खमियाजा जनता को उठाना पड़ा।

भाषा शफीक रंजन

रंजन