सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दिल्ली में जमकर फूटे पटाखे, खतरनाक हुई हवा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दिल्ली में जमकर फूटे पटाखे, खतरनाक हुई हवा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पटाखे फोड़ने संबंधी आदेश का उल्लंघन कर दीपावली की रात दिल्ली में जमकर पटाखे फोड़े गए। नतीजतन गुरुवार सुबह लोगों का सांस लेना मुहाल हो रहा था। दिल्ली के कई इलाके स्मॉग की मोटी चादर से ढंके हुए रहे। इससे राजधानी की हवा ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच गई।
लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए कई इलाकों में शाम से ही पटाखे फोड़ने की शुरुआत कर दी और यह जो देर रात तक चलता रहा। गुरुवार सुबह 6 बजे एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) PM 2.5 805 रेकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में तो यह 900 के ऊपर पहुंच गया। आनंद विहार में लेवल 999, अमेरिकी दूतावास चाणक्यपुरी के आसपास 459 और मेजर ध्यान चंद नैशनल स्टेडियम के आसपास 999 पहुंच गया। यह हवा की गुणवत्ता के ‘खतरनाक’ होने की श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें : नोटबंदी के 2 साल, मनमोहन ने बोला सरकार पर हमला, जेटली ने किया पलटवार
दिवाली के दिन बुधवार शाम 7 बजे AQI 286 रेकॉर्ड किया गया था। यह रात 8 बजे 405 पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार रात 9 बजे स्थिति और खराब हो गई और AQI 514 पर पहुंच गया। ITO और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा पाया गया। मयूर विहार एक्सटेंशन, लाजपत नगर, लुटियंस दिल्ली, IP एक्सटेंशन, द्वारका, नोएडा सेक्टर 78 समेत कई इलाकों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किए जाने की खबरें हैं।

Facebook


