कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग सेक्स करते समय रखें ये सावधानी, लापरवाही बरतने पर हो सकती है बड़ी समस्या

Ads

कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग सेक्स करते समय रखें ये सावधानी, लापरवाही बरतने पर हो सकती है बड़ी समस्या

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। इस बीच 18+ लोगों के टीकाकरण पर सरकार जोर दे रही है। वहीं वैक्सीन सेंटर पर भी टीकाकरण के लिए मारामारी शुरु हो गई है। देश में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को बड़ी तादाद में वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं इस बीच वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं। वैक्सीन को लेकर सेक्स संबंधी कई सारे भ्रम समाज में फैले हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में अभी भी संशय बरकरार है।
ead more:छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी बढ़ा लॉकडाउन, अब तक 25 जिले हुए लॉक, 3 जिलों में एक जून तक प्रतिबंध

सोशल मीडिया पर भी कई लोग टीका लगने के बाद सेक्स करने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। क्या वैक्सीनेशन के बाद सेक्स करने सेफ है, इस पर अब एक्सपर्ट सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट की राय के मुताबिक वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद महिला और पुरुषों को कॉन्डोम जैसे साधनों का उपयोग करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य’ का शिलान्यास, 93 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से होगा काम

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल गाजियाबाद के इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर दीपक वर्मा ने कहा, ”SARS-COV2 एक नोवल वायरस है और वैक्सीन इसे निष्तेज करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि कोरोना वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट होगा या नहीं और क्या सेक्स करने पर यह महिला या पुरुषों को प्रभावित करेगा।”

ये भी पढ़ेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य’ का शिलान्यास, 93 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से होगा काम

हालांकि डॉक्टर ने इस बात का संकेत जरुर दिया है कि इस समय सेक्स करने में बचाव रखा जा सकता है। चिकित्सक ने कहा, ”महिला और पुरुषों को यह सलाह दी जा सकती है कि दूसरा डोज लगने के बाद कम से कम 2-3 हफ्ते तक गर्भ निरोधक का उपयोग करें, ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स के दौरान शरीर के द्रव संपर्क में आते हैं। इस दौरान वैक्सीन लगवा चुके लोगों पर ये द्रव किस तरह प्रभाव डालेगा, ये कहा नहीं जा सकता है, इसलिए कंडोम का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।”