Petrol Diesel Price: आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, इन राज्यों में घटे दाम, फटाफट देखें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol Diesel Latest Price : सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी की
Petrol Diesel Latest Price
नई दिल्ली। Petrol Diesel Latest Price : कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच आज जारी हुए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी की। जिसमें कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीलज के दामों में कमी देखने को मिली। इधर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए।
यह भी पढ़ें : व्यापार में लाभ के लिए आज से ही इस मंत्र का करें जाप! हो जाएंगे मालामाल
यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Latest Price : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार, आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा जिले में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे गिरावट आई और खुदरा रेट 96.64 रुपये प्रति लीटर हो गया। यहां डीजल का रेट 26 पैसे गिरकर 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी तरह, लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे गिरकर 96.62 रुपये लीटर और डीजल 5 पैसे गिरकर 89.81 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल के खुदरा रेट 24 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर और डीजल 22 पैसे टूटकर 94.04 रुपये लीटर हो गया है।
यह भी पढ़ें : धनतेरस के दिन होगी धन की वर्षा ! बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, बस कर लें ये काम
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
Petrol Diesel Latest Price : सरकारी कंपनियों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
यह भी पढ़ें : लाईब्रेरी के बाहर भीषण गोलीबारी, 3 छात्रों समेत चार घायल
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol-Diesel Price today : राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Facebook


