अभिनेता अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.81 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.81 करोड़ रुपये की कमाई की
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.71 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘धमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म है। फिल्म में ‘आदि’ और ‘मानव’ के किरदारों की जोड़ी फिर नजर आई है। ये किरदार क्रमशः अरशद वारसी और रितेश देशमुख ने निभाए हैं। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुक्रवार को 15.50 करोड़ रुपये और शनिवार को 23.21 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘धमाल 4’ की कहानी पैसे के लालची लोगों पर आधारित है, जो दूरदराज के एक द्वीप पर छिपे खजाने की तलाश में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। उनकी इस तलाश में नया मोड़ तब आता है, जब उनका सामना आधुनिक समुद्री डाकुओं के एक दल से होता है जो उसी खजाने की तलाश में है।
फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है।
‘धमाल’ फिल्म श्रृंखला की शुरुआत 2007 में आई इसी नाम की फिल्म से हुई थी। इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई।
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी

Facebook


