फाइजर ने भारत में अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का आवेदन वापस लिया

Ads

फाइजर ने भारत में अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का आवेदन वापस लिया

  •  
  • Publish Date - February 5, 2021 / 08:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) । प्रमुख दवा कंपनी फाइजर ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने के लिये दाखिल आवेदन वापस लेने का फैसला किया है।

फाइजर ऐसी पहली दवा कंपनी है, जिसने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से भारत में अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। इससे पहले उसे ब्रिटेन और बहरीन में मंजूरी मिल चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, इधर देवास में वनरक्षक को उतारा मौत के घाट

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ”फाइजर ने अपने कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी देने के विषय पर तीन फरवरी को भारतीय औषधि महानियंत्रक की विशेषज्ञ समिति की बैठक में भाग लिया था। बैठक में हुई चर्चा और अपनी समझ के आधार पर कंपनी ने अपना आवेदन वापस लेने का फैसला किया है।”

ये भी पढ़ेंः CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, केंद्री…

बयान में कहा गया है कि फाइजर डीजीसीआई के संपर्क में रहेगी और अतिरिक्त जानकारी के बाद मंजूरी के लिये दोबारा आवेदन करेगी। कंपनी ने दिसंबर 2020 में यह आवेदन दाखिल किया था।