शिकायत की जांच करने गई पुलिस टीम पर ‘पिटबुल’ कुत्ता छोड़ा गया, उसने महिला हवलदार को काट लिया

शिकायत की जांच करने गई पुलिस टीम पर ‘पिटबुल’ कुत्ता छोड़ा गया, उसने महिला हवलदार को काट लिया

शिकायत की जांच करने गई पुलिस टीम पर ‘पिटबुल’ कुत्ता छोड़ा गया, उसने महिला हवलदार को काट लिया
Modified Date: March 11, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: March 11, 2026 9:55 pm IST

जयपुर, 11 मार्च (भाषा) राजस्थान में बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाक्षेत्र में एक घर पर शिकायत की जांच करने गई पुलिस टीम पर मकान मालकिन ने ‘पिटबुल’ कुत्ता छोड़ दिया जिससे उसके (कुत्ते के) हमले में महिला हवलदार जख्मी हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला हवलदार के बयान पर आरोपियों पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस निरीक्षक शारदा बताया कि जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने की महिला हवलदार माली जाखड़ ने प्राथमिकी में कहा है कि दो मार्च को एक शिकायत की जांच के लिए पुलिस टीम के साथ वह चाणक्यनगर कॉलोनी के एक मकान पर पहुंची।

शारदा ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि टीम ने जब मकान का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से एक लड़की बाहर आई, पुलिसकर्मियों ने उसे मनीषा को बुलाने के लिए कहा।

सहायक पुलिस निरीक्षक के अनुसार कुछ देर बाद वह घर के अंदर गई और ‘पिटबुल’ कुत्ता लेकर बाहर आई।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसने मकान का गेट खोलकर कुत्ते को बाहर छोड़ दिया और तुरंत गेट बंद कर लिया।

सहायक पुलिस निरीक्षक ने कहा,” कुत्ते ने माली जाखड़ पर हमला कर दिया और कई जगह शरीर पर काट लिया।”

सहायक पुलिस निरीक्षक पूर्णाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा महिला हवलदार फिलहाल इलाज के बाद अपने गांव चली गई है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में