चीज बर्गर में मिला प्लास्टिक,मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

Ads

चीज बर्गर में मिला प्लास्टिक,मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 16, 2018 / 05:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

दिल्ली। बर्गर खाने वाले लोगों के लिए एक दुःख की खबर है। शायद जिसे सुनकर आप बर्गर खाने के पहले दस बार सोचेंगे।हुआ ये की दिल्ली स्थित अमेरिकी फास्ट-फुड के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति ने चीज वेज बर्गर खरीद कर खाया उसके बाद से उसकी तबियत खराब हो गयी। इतना ही नहीं उसके गले में प्लास्टिक फ़सने से उसके गले में एक घाव भी हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 

 

 पीड़ित राजीव कुमार ने इसकी जानकारी शिफ्ट मैनेजर और पुलिस को दोनों को दी। उसके बाद  कुमार को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार बर्गर में एक प्लास्टिक का टुकड़ा था जिससे कुमार की भोजन नली में घाव हो गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। बाद मे मैनेजर को जमानत मिल गयी।

वेब डेस्क IBC24