दिल्ली में सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: August 1, 2021 10:36 am IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) दिल्लीवासियों के लिए रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और शहर के अनेक हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शहर में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत मापी गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज दिन में हल्की बारिश होती रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 था।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

मानसी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में