पीएलएफआई का नक्सली खूंटी से गिरफ्तार

पीएलएफआई का नक्सली खूंटी से गिरफ्तार

पीएलएफआई का नक्सली खूंटी से गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: December 3, 2021 12:55 am IST

खूंटी, दो दिसंबर (भाषा) झारखंड की खूंटी पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआइ) सुप्रीमो दिनेश गोप तक कारोबारियों से वसूली गयी लेवी पहुंचानेवाले नक्सली मंगरू होरो को आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली दिनेश गोप का काफी करीबी है और लाखों रुपये वसूल कर वह दिनेश गोप को दे चुका है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी अपने घर आया हुआ है जिसके आधार पर जब पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो उग्रवादी भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में मंगरू ने अपने कई साथियों के नाम पुलिस को बताये हैं।

पुलिस उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। मंगरू कई उग्रवादी घटना को अंजाम दे चुका है।

भाषा इन्दु शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में