चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर आई नेताओं की बाढ़, किया ये पोस्ट

Ads

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर आई नेताओं की बाढ़, किया ये पोस्ट

  •  
  • Publish Date - March 10, 2019 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तरीखों के ऐलान होने के बाद से पूरे देश के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। तारीखों के होते ही दल के नेता अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक्टिव हो गए हैं। सभी नेताओं के लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अगल—अलग पोस्ट सामने आ रहे हैं। आईए जानते हैं कौन क्या कहता है लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर…

आगामी चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है ” मैं अपने साथी भारतीयों से 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी से समृद्ध करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह चुनाव एक ऐतिहासिक मतदान होगा।”

बसपा ​सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्विटर पर लिखा है

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने लिखा है कि अब समय आ गया है देश की जुमले-झूठे वादे वाली मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का…

केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने लिखा है लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो गया है, नये भारत के निर्माण के लिए देश के विकास और सुरक्षा के लिए मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए को फिर लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। मैं इसके लिए आश्वस्त हूँ।

सपा नेता अखिलेश यादव ने लिखा है लोकतंत्र का पहला नियम: बदलाव! जो लोग इस बात को नहीं मानते हैं उन्हें इतिहास भी नहीं याद रखता।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखा है ”लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की घोषणा आज हो गयी। हिमाचल में 19 मई को वोटिंग होगी। सभी मतदाता इस चुनावी पर्व में पूरे जोश एवं उत्साह से सम्मिलित हो अपना बहुमूल्य योगदान दें।”

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता राकेश सिंह ने लिखा है ”हमें गर्व है भारत की सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जा रही है। पहले जब भारत पर प्रहार होता था तो हमारी सेना सफेद झंडा दिखाने वाली सेना के रूप में जानी जाती थी, लेकिन आज दुश्मन के घर में घुसकर हमारी सेना मारकर आती हैं।”

सीएम भूपेश बघेल

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला

मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पखेल मंत्री जीतू पटवारी ने कही ये बात