प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी
Modified Date: July 28, 2024 / 05:37 pm IST
Published Date: July 28, 2024 5:37 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को रविवार को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता और भी खास है, क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी हैं।

स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।

मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक ऐतिहासिक पदक! पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए… कांस्य पदक के लिए मनु भाकर को बधाई। यह सफलता और भी खास है, क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!

लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में