प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: September 14, 2026 / 09:15 am IST
Published Date: September 14, 2026 9:15 am IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि ईश्वर के आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों एवं देश निरंतर प्रगति करता रहे।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कामना की कि ‘विघ्नहर्ता’ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नयी ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया।’’

भाषा

सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में