व्यापार समझौता रद्द करने की चुनौती दी तो प्रधानमंत्री खामोशी से इजराइल निकल गए: राहुल

Ads

व्यापार समझौता रद्द करने की चुनौती दी तो प्रधानमंत्री खामोशी से इजराइल निकल गए: राहुल

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि जब उन्होंने इस समझौते को रद्द करने की चुनौती दी तो वह ‘‘खामोशी’’ से इजराइल निकल गये।

राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में पार्टी द्वारा आयोजित ‘किसान महाचौपाल’ के दौरान प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी कि वह इस किसान-विरोधी समझौते को रद्द करें।

उन्होंने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेंद्र “सरेंडर” मोदी, आपको अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को रद्द करने की चुनौती दिए हुए 24 घंटे से ज़्यादा हो गए- आप फिर खामोशी से इजराइल निकल गए।’

राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘एक बार तो आप एप्स्टीन के कहने पर इजराइल में ‘नृत्य और गायन’ कर ही चुके हैं। अबकी बार वहां किसके कहने पर देश के हितों के ख़िलाफ़ सौदा करके आएंगे?’

भाषा हक सुरेश

सुरेश