PM Modi AI Summit Speech: पीएम मोदी ने AI को बताया भारत के लिए सुनहरा मौका, ‘डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया’ का दिया मंत्र, बोले- AI युग इतिहास का टर्निंग प्वाइंट

PM Modi AI Summit Speech: पीएम मोदी ने AI को बताया भारत के लिए सुनहरा मौका, 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया' का दिया मंत्र, बोले- AI युग इतिहास का टर्निंग प्वाइंट

PM Modi AI Summit Speech: पीएम मोदी ने AI को बताया भारत के लिए सुनहरा मौका, ‘डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया’ का दिया मंत्र, बोले- AI युग इतिहास का टर्निंग प्वाइंट

PM Modi AI Summit Speech/Image Source: ANI

Modified Date: February 19, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: February 19, 2026 11:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • नई दिल्ली में PM मोदी का बड़ा बयान
  • AI भारत के लिए सुनहरा मौका-PM मोदी
  • नरेंद्र मोदी ने दिया ‘Design and Develop in India’ का मंत्र

नई दिल्ली: PM Modi AI Summit Speech:  नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत और पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने ‘डिज़ाइन एंड डेवलप इन इंडिया’ का नारा देते हुए कहा कि AI का यह दौर मानव इतिहास का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।

AI युग इतिहास का टर्निंग प्वाइंट- पीएम मोदी (India AI Impact Summit 2026)

PM Modi AI Summit Speech:  समिट में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, ओपनAI के CEO सैम ऑल्टमैन, मेटा के चीफ AI ऑफिसर एलेक्जेंडर वांग और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई समेत कई वैश्विक टेक लीडर्स मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप फोटो के लिए पोज भी दिया।

PM मोदी ने दिया ‘Design and Develop in India’ का मंत्र (Narendra Modi AI Speech)

PM Modi AI Summit Speech:  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट में आपका हार्दिक स्वागत है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है, सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है और सबसे बड़े टेक-इनेबल्ड इकोसिस्टम का उदाहरण है। इस समिट का भारत में होना न सिर्फ देश, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट आता है, जो सभ्यता की दिशा को रीसेट कर देता है और विकास की गति बदल देता है। “आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज, गहरा और व्यापक है। इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। हमें यह भी सोचना होगा कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का कैसा स्वरूप सौंपकर जाएंगे,” उन्होंने कहा।

AI के लिए PM मोदी का ‘MANAV’ विजन पेश (AI Conference New Delhi 2026)

  • M का मतलब है नैतिक (Moral) और एथिकल सिस्टम
  • A का मतलब है जवाबदेह शासन (Accountable Governance)
  • N का मतलब है राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty)
  • A का मतलब है सुलभ और समावेशी (Accessible & Inclusive)
  • V का मतलब है वैध और जायज (Valid & Legitimate)

PM Modi AI Summit Speech:  पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत AI के क्षेत्र में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। ‘डिज़ाइन एंड डेवलप इन इंडिया’ के मंत्र के साथ उन्होंने देश के युवाओं और स्टार्टअप्स को AI इनोवेशन में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।