प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के लोगों से ‘रिकॉर्ड संख्या’ में मतदान करने की अपील की

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के लोगों से ‘रिकॉर्ड संख्या’ में मतदान करने की अपील की

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 08:16 AM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 08:16 AM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से बुधवार को हो रहे दूसरे चरण के मतदान में ‘‘रिकॉर्ड संख्या’’ में अपना वोट डालने की अपील की।

मोदी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

मोदी ने एक संदेश में कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। देश के एक सजग नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें। विशेष रूप से यह जरूरी है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह हम न केवल भारतवर्ष के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं, बल्कि एक समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को और मजबूत कर सकते हैं।’’

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा की 152 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।

भाषा गोला अविनाश

अविनाश