West Bengal Chunav update | Photo Credit: IBC24
हावड़ा: West Bengal Chunav update पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचे हुए है और बढ़ चढ़कर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि हावड़ा के बाली में वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया। (West Bengal Assembly Elections)
West Bengal Chunav update जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में अचानक खराबी आ गई। जिससे वोटर्स नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से उलझ गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वोटरों का कहना है कि मशीन में खराबी के कारण वोट डालने की तीन नाकाम कोशिशों के बाद, यहां सुबह 8.30 बजे वोटिंग शुरू हुई। उनका यह भी कहना है कि कुछ लोग वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी वहां से हटाकर ले गए।
बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे वोटर्स को बार-बार मतदान करने से रोका गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि बाद में प्रशासन ने नई मशीन लगाकर करीब 8:30 बजे वोटिंग शुरू करवाई गई।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Chaos erupted outside a polling booth in Howrah as a few people were carried away from the spot by CRPF personnel/ Voters say that voting began here at 8.30 am after three failed attempts to vote, owing to a machine malfunctioning. They also… pic.twitter.com/xXhrqoS4SB
— ANI (@ANI) April 29, 2026
आज सुबह करीब 5:30 बजे, बदमाशों के एक ग्रुप ने नादिया में छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत के बूथ नंबर 52 के BJP पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला कर दिया। बाद में, छपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है, और उनके सिर पर छह टांके लगे हैं।
#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | आज सुबह करीब 5:30 बजे, बदमाशों के एक ग्रुप ने नादिया में छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत के बूथ नंबर 52 के BJP पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला कर दिया। बाद में, छपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में… pic.twitter.com/QwGcIN8ra8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
आपको बता दें कि बंगाल में दूसरे चरण में कुल 294 सीटों में से 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से आह्वान किया है कि वे रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलें और आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।